{"_id":"671cd5a06d54c8a6290042d3","slug":"in-deoria-youth-riding-a-bike-stabbed-a-girl-and-injured-her-condition-critical-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 'मुझसे शादी करोगी', मनबढ़ ने युवती से पूछा- इंकार करने पर चाकू से कर दिया हमला; घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 'मुझसे शादी करोगी', मनबढ़ ने युवती से पूछा- इंकार करने पर चाकू से कर दिया हमला; घायल
Sat, 26 Oct 2024 05:16 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:16 PM IST
सार
शनिवार को युवती अपनी बुआ के साथ खेत में कटाई करने जा रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक से आए और रोककर युवती से शादी करने लगे। इंकार करने और पिता से शिकायत करने की बात युवती ने कही तो मनबढ़ों ने नाराज होकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुरौली थाना क्षेत्र के नकडीहा गांव में सुबह आठ बजे के करीब धान काटने जा रही युवती पर शनिवार की सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवती की गर्दन व पेट पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। पीछे से आ रही बुआ ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में युवती का बयान दर्ज किया। युवती ने लखनऊ में साथ में एक ब्यूटी पालर में काम करने वाले युवक को आरोपित किया है। युवक क्षेत्र के पकड़ी निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के तारा परसिया गांव निवासी ज्योति (18) पुत्री राम प्रताप लखनऊ में एक ब्यूटी पार्लर में कार्य करती थी। बीते 8 अक्तूबर को वह घर पहुंची। उसे थाना क्षेत्र के पड़री निवासी युवक ने घर पर छोड़ा था। उक्त युवक भी उसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में कार्य करता था।
विज्ञापन
15 अक्तूबर को वह अपनी बुआ सोनी पत्नी शेषनाथ सुरौली थाना क्षेत्र के नकडीहा गांव पहुंची। इधर, बुआ के परिजन धान की फसल तैयार होने के बाद उसकी कटाई में व्यस्त थे। यह देख ज्योति उनका हाथ बंटाती थी। शनिवार को वह अपनी बुआ के साथ खेत की तरफ धान की कटाई करने के निकली।
बुआ किसी कार्य से घर पर रुक गई। ज्योति आगे चली गई। अभी गांव के पश्चिम दिशा में मौजूद सड़क पर पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों के चेहरे पर नकाब मौजूद था। बाइक की नंबर प्लेट भी कपड़े से ढ़क रखा था। बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने सूर्या से शादी की बात कही।
युवती ने इसकी शिकायत पिता से करने की बात कही। युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए एक युवक ने उसकी गर्दन व पेट में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन पीछे से आ रही बुआ ने शोर मचाया, तब तक हमलावर भाग निकले। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इधर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने युवती का बयान लिया। इसके बाद उक्त युवक की तलाश में जुट गई।
सूर्या नामक युवक के परिजनों का युवती के मोबाइल पर आया था फोन
बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों के हमले से घायल युवती ज्योति ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले दोनों युवकों ने चेहरा ढक रखा था। उन्हें वह नहीं पहचान पाई। सुबह में पकड़ी क्षेत्र निवासी सूर्या नामक युवक के परिजनों का उसके मोबाइल पर फोन आया।
उनलोगों ने सूर्या के संबंध में जानकारी मांगी। फोन करने वाली शायद सूर्या की मां थी, उनका कहना था कि सूर्या वहां है क्या। इस पर मैंने नहीं की बात कही। इसके बाद उनका फोन कट गया। इधर हमलावर दोनों युवकों ने भी सूर्या से शादी की बात कही। इस मैंने इंकार किया और पिता से कहने की बात कही।
दोनों ने चाकू से हमला बोल दिया। इधर पुलिस सूर्या के परिजनों के नंबर के साथ सूर्या के नंबर लेने का प्रयास करते हुए उसकी गिरफ्तारी में जुट गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सूर्या नामक युवक की तलाश में है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।