{"_id":"66c09a6e4000e42ecc07b165","slug":"in-deoria-the-lover-who-entered-the-family-s-house-was-caught-tied-and-beaten-video-viral-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आशिक की इश्कबाजी घरवालों ने की दूर, प्रेमिका से आया था मिलने, लाठी-डंडे से की पिटाई; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आशिक की इश्कबाजी घरवालों ने की दूर, प्रेमिका से आया था मिलने, लाठी-डंडे से की पिटाई; वीडियो वायरल
Sat, 17 Aug 2024 06:11 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:11 PM IST
सार
सदर कोतवाली के बसडीला गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। प्रेमिका के घर के लोग अभी सोए नहीं थे। आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो कमरे के भीतर युवक को देखकर आग बबूला हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने युवक की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई की गई
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर में बीती रात पकड़ा गया। प्रेमिका के परिजनों ने घर के कमरे के अंदर घुसे प्रेमी को बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। आधी रात हुई वारदात से गांव में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के बसडीला गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। प्रेमिका के घर के लोग अभी सोए नहीं थे। आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो कमरे में युवक को देखकर आग बबूला हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
उन्होंने युवक की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इससे भी लड़की के घर वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो, उन्होंने पकड़े गए युवक को रस्सी से चौकी के पाए में बांध दिया। शुक्रवार रात की घटना का वीडियो शनिवार दिन होते होते वायरल हो गया। इधर, रात में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन
सदर कोतवाल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही।