फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In case of less purchase at purchasing centres, charges will processed

क्रय केंद्रों पर कम खरीदारी होने पर प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 27 Nov 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
In case of less purchase at purchasing centres, charges will processed
क्रय केंद्रों पर कम खरीदारी होने पर प्रभारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर शुक्रवार को धान क्रय के प्रगति की समीक्षा की और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि किसानों से धान क्रय करने में पूरी तत्परता दिखाएं। किसी भी केंद्र पर धान की खरीदारी कम नहीं होनी चाहिए, अन्यथा ऐसे केंद्र प्रभारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि धान बेचने वाले किसान विक्रय के लिए पंजीकरण उसी नाम से कराएं जिस नाम से उनका बैंक खाता है। ताकि भुगतान सुविधाजनक तरीके से हो सके। एक दिन में एक किसान से अधिकतम 75 क्विंटल धान की खरीद होगी। यदि किसी किसान का धान 75 क्विंटल से अधिक हो तो उसे एक सप्ताह बाद की तिथि का टोकन देकर खरीद कराई जाएगी। धान खरीद के समय यह अवश्य ध्यान रखा जाए कि क्रय केंद्र पर एक ही गांव के किसानों से सारी खरीद न की जाए। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर धान की खरीद शून्य से लेकर दो सौ क्विंटल से कम हुई है, उनकी गहन समीक्षा कर सभी केंद्रों पर अधिकाधिक खरीद सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में सभी क्रय एजेंसियों को प्रभावी तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने विपणन निरीक्षकों को कहा कि इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी आप हैं, इसलिए सभी धान क्रय केंद्रों का नियमित रुप से निरीक्षण करें और अधिक से अधिक धान का क्रय सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव, विपणन निरीक्षक गण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को गौरीबाजार क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। खिरहां धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर केंद्र प्रभारी से धान खरीद की जानकारी ली। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के किसानों का धान शत प्रतिशत क्रय किया जाना है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है। इस दौरान विजय कुमार सैनी, कर्मवीर सिंह सोलंकी, सोनू जायसवाल, विजय सिंह, राजेश्वर वर्मा, सुनील बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed