फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in accident youngster died

Deoria News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई एक की मौत, एक घायल

Mon, 18 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
in accident youngster died
फोटो समाचार...........
विज्ञापन


लार नगर के बौली वार्ड की घटना, पोस्टमार्ट के बाद पहुंचा शव तो मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रामजानकी मार्ग पर बौली वार्ड के सामने रविवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने घायल को सीएचसी लार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर सोमवार को पीएम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव निवासी अमन कुमार (17) पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। रविवार की देर किसी काम से लार नगर के पिपरा चौराहा गया था। बाइक पर पीछे गांव का विशाल कुमार भी बैठा था। अभी वे उधर से काम निपटाकर आ रहे थे तभी बौली वार्ड के सामने बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं, अमन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। रात होने से दिखाई नहीं पड़ रहा था। मौके पर ही कराह रहा था।
विज्ञापन

आवाज सुन रास्ते से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशाल कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से परिजन उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पीएम के बाद अमन का शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई पवन कुमार व अनमोल कुमार हैं। बड़े बेटे की मौत से मां बदहवास हैं। पिता अनिरुद्ध प्रसाद बेटे की मौत से गमजदा थे। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक कि मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल सवार को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
घर से सोमवार को कहीं जा रहे बभनौली पांडेय निवासी जयराम यादव को वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लार पहुंचाया गया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed