फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in accident on died on e injured

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
in accident on died on e injured
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। गौरी बाजार कस्बे के रामपुर चौराहे के निकट रुद्रपुर मार्ग पर शनिवार की रात में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।
रुद्रपुर कोतवाली के महाराजगंज निवासी रितेश कुमार श्रीवास्तव (35) पुत्र राममूर्ति श्रीवास्तव शनिवार की शाम अपनी बुलेट से किसी काम से गौरी बाजार आए थे। रात में करीब 10 बजे वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रामपुर चौराहे के रेलवे ओवरब्रिज के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक सवार से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में रितेश श्रीवास्तव के अतिरिक्त दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के बखरा गांव के इस्लामी टोला निवासी मुमताज (30) पुत्र समरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट लगने से घायल रितेश श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल मुमताज को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed