{"_id":"66f9abdd7e4f513e2809acd4","slug":"in-a-coaching-dispute-a-gun-was-placed-on-the-students-temple-he-was-beaten-and-his-slippers-were-also-sniffed-deoria-news-c-208-1-deo1004-136445-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोचिंग के विवाद में छात्र की कनपटी पर तमंचा सटाया..पीटा और चप्पल भी सुंघाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोचिंग के विवाद में छात्र की कनपटी पर तमंचा सटाया..पीटा और चप्पल भी सुंघाया
Mon, 30 Sep 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कोचिंग सेंटर में मामूली विवाद को लेकर एक छात्र पर साथियों के साथ मिलकर दूसरे छात्र को शनिवार शाम अघैला पुलिया के पास घेरकर मारने पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि छात्र ने कनपटी पर तमंचा सटाकर दूसरे छात्र को दोबारा उलझने पर जान से मारने की धमकी दी और चप्पल भी सुंघाया। रविवार सुबह भी आरोपी छात्र पीड़ित के घर धमक गया और परिजनों से बदसलूकी की। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सुग्रीव पांडेय का बेटा प्रशांत क्षेत्र के नूनखार के एक कालेज में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह बगल के गांव मकुनही में कोचिंग भी पढ़ता है। शनिवार को कोचिंग में पढ़ाई के दौरान एक दूसरे छात्र ने उसकी पीठ पर किसी वस्तु से खोद दिया। इसपर प्रशांत ने छात्र को डांट दिया। यह बात से उस छात्र को नागवार लगी। शाम को कोचिंग से निकलने के बाद वह छात्र अपने कुछ साथियों के साथ अघैला गांव की पुलिया के पास प्रशांत का इंतजार करने लगा। बारिश होने से रास्ता सुनसान था। जैसे ही प्रशांत वहां पहुंचा तो छात्र ने उसे रोककर उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। छात्र ने कहा कि कि हमारी बिरादरी के लोगों से भूलकर भी उलझे तो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद सबनेे प्रशांत को जमकर मारापीटा और चप्पल भी सुंघाया। छात्र ने घर जाकर परिजनों से पूरी बात बताई।
इस बीच, रविवार सुबह फिर से आरोपी छात्र साथियों के साथ प्रशांत के घर पहुंच गया और उसके परिजनों से बदसलूकी की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।