{"_id":"67fbfdcadd262498420b9cd4","slug":"imran-said-when-i-opened-my-eyes-i-was-in-hajipur-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151530-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इमरान बोला, आंख खुली तो था हाजीपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इमरान बोला, आंख खुली तो था हाजीपुर में
Sun, 13 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। चौरडीहा गांव से भाई इसरार अहमद की बरात से अचानक लापता हुए 32 वर्षीय इमरान को शनिवार की देर रात पुलिस हाजीपुर से लेकर पहुंची।
घंटों पूछताछ के बाद उसने सिर्फ इतना बताया कि वह बड़े भाई की बरात गया था.. वहां से कैसे हाजीपुर पहुंच गया, उसे कुछ पता नहीं चल पाया, आंख खुली तो हाजीपुर में था।
युवक कैसे आधी रात को हाजीपुर पहुंचा, पुलिस इस बात की छानबीन करने में जुटी है।
लार नगर के वैश्यकरनी वार्ड पश्चिम मोहल्ला निवासी इमरान अहमद बड़े भाई इसरार अहमद की बरात में शनिवार की रात लार थाना क्षेत्र के चौरडीहा गांव गई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी।
इसी बीच रात करीब 12 बजे इमरान लापता हो गया। परिजन अपहरण की आशंका जताकर आसपास की गांवों में खोजने लगे। जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह हरकत में आई पुलिस टीम सर्विलांस के सहारे हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल खोज लिया।
विज्ञापन
देर रात उसके लेकर थाने पद पहुंची। पुलिस के मुताबिक इमरान के पाॅकेट में रखा पांच हजार रुपये व गले में पहना सोने की चेन सुरक्षित है। वहीं लोग अब यह जानना चाहते हैं कि आखिर अचानक भाई की बरात से वह कैसे लापता हो गया। बहरहाल युवक कैसे हाजीपुर पहुंचा यह बात पुलिस को भी परेशान कर रही। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है।सवाल यह भी है कि इमरान जिस जगह से हाजीपुर पहुंचा, वहां से रात में वाहन की सुविधा नहीं है।