फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Important role of para legal volunteers

Deoria News: पैरा लीगल वालेंटियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण

Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Important role of para legal volunteers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पैरा लीगल वालेंटियर्स के साथ बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में बैठक की।
सचिव ने प्रत्येक पैरा लीगल वालेंटियर्स के किये गये कार्यों की समीक्षा और सत्यापन किया तथा पैरा लीगल वालेंटियर्स की समस्याओं के निवारण हेतु तत्काल संबंधित को निर्देशित किया। सचिव ने कहा कि प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पैरा लीगल वालेंटियर्स की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। पैरा लीगल वालेंटियर्स, प्राधिकरण एवं आम जनता के बीच सेतु का काम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने दिनांक 14 सितंबर 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु पैरा लीगल वालेंटियर्स को दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सके। यह जिम्मेदारी सभी पैरा लीगल वालेंटियर्स के कंधों पर है। इस दौरान पैरा लीगल वालेंटियर्स पूजा गोंड, विकास कुमार यादव, निधि शुक्ला, कंचन पांडेय, राहुल मल्ल, सूर्य प्रताप सिंह, शैलेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed