फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Immersion will be 13 sculptures

13 को होगा मूर्तियों को विसर्जन

Mon, 03 Oct 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 03 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Immersion will be 13 sculptures
सदर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी के बैठक में मंचासीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। 13 अक्टूबर को पूरे जिले की मूर्तियों का विसर्जन होगा। मोहर्रम को देखते हुए बनकटा और रुद्रपुर की कुछ मूर्तियों का विसर्जन दो दिन पहले करा दिया जाएगा। सोमवार को कोतवाली में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पूरे जिले के लोग शामिल हुए। मीटिंग में कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी से मामला तल्ख हो गया, पुलिस बैकफूट पर आ गई।
विज्ञापन


लार, बनकटा, भटनी, सलेमपुर, रुद्रपुर से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को पुलिस प्रशासन से अवगत कराया। लार में संप्रदायिक तनाव, मझौलीराज में विवाद, बनकटा में ताजिया रखने और रुद्रपुर में 11 को मूर्ति विसर्जन पर जोर दिया गया। कमेटी में आए लोगों ने अपने सुरक्षा रखे जिसमें शराब बंदी, बिजली, सड़क, पानी प्रमुख था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी मोहम्मद इमरान ने कहा कि किसी भी जुलूस में डीजे नहीं बजेगा, असलहों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो तत्काल केस दर्ज कराया जाएगा। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण न हो इसका ख्याल रखा जाए। बाकी जो समस्या है उसे त्योहार से पहले निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम प्रशासन बीके दोहरे, सीओ अजय सिंह, अजय राय, प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय, देवेंद्र विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर रामऔतार, गजेंद्र राय, शशांकशेखर राय, नीतिश श्रीवास्तव, मृत्युंजय पाठक, अशोक यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अमित मोदनवाल, जावेद अहमद, शकील सिद्दीकी, मुन्ना बिस्मिल्ला लारी सहित कई लोग मौजूद थे। कमेटी की बैठक शांति के लिए बुलाई गई थी। लेकिन हिस्ट्रीशीटर की उपस्थित से बैठक तल्ख हो गया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर एएसपी से जवाब सवाल कर बैठा। उसने कहा कि सब कुछ पर रोक लगा रहे हैं, आप कहे तो त्योहार मनाना छोड़ दें, स्थिति बिगड़ रही थी। एएसपी ने समझाने की कोशिश की। उसकी मौजूदगी से लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed