{"_id":"699b5e7b0066a0d49c0b6ced","slug":"ima-will-adopt-villages-and-strengthen-health-facilities-deoria-news-c-208-1-deo1009-175558-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गांवों को गोद लेगी स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करेगी आईएमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गांवों को गोद लेगी स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करेगी आईएमए
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के होटल में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और गांवों को गोद लेकर उनमें स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह और आयोजन सचिव डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला ने आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रांतीय संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सकों व आईएमए के सदस्यों के हित की रक्षा संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। प्रदेश की स्वास्थ व्यवस्था को मजबूत करने में हम महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में आईएमए रक्त कोष की स्थापना करने पर विचार कर रही है। इसके प्रयास शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहाकि संगठन आओ गांव चले योजना के तहत गांवों को गोद लेकर उनमें स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को कृत संकल्पित है। कहा कि क्लीनिक व अस्पताल की मान्यता लेने के लिए प्रदूषण व अन्य विभागों से अनापत्ति लेने में आने वाली कठिनाइयों एवं उनके निराकरण का प्रबंध करने के लिए कार्य करेगी। मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती संख्या के साथ चिकित्सा शिक्षा कि गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा को उपभोक्ता संरक्षण कानून से बाहर कराने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक को आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल, सचिव डॉ. नवेंदु राय, डॉ. पवन त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. वरेश नागरथ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. श्रीकांत सिंह, डॉ. करन अरोरा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. यशांक सिंह, संजय गुप्ता, डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. उमाकांत पांडेय, डॉ. रवि जायसवाल आदि उपस्थित रहे।