{"_id":"64554ecfc6a3dc2cf202f274","slug":"illegal-liquor-and-scorpio-recovered-smugglers-fled-deoria-news-c-7-1-153696-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध शराब और स्कार्पियो बरामद, तस्कार भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध शराब और स्कार्पियो बरामद, तस्कार भागे
Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 30 पेटी देसी शराब बरामद की
रामपुर बुजुर्ग। थाना क्षेत्र के सिकटिया के नजदीक से पुलिस ने दिल्ली नंबर की स्कार्पियो से 30 पेटी देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सिकटिया के रास्ते से अवैध शराब से भरी हुई गाड़ी बिहार जाने की फिराक में है। इसके बाद थानाध्यक्ष बनकटा अनिल कुमार ने दल बल के साथ सिकटिया चौराहे पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। उसी समय एक स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी रोकनी चाही तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। उसका पीछाकर पुलिस ने गाड़ी को देसी शराब की दुकान के पास पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 30 पेटी अवैध देसी शराब मिली। श्रीरामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तस्कर गाड़ी खड़ी कर भागने में सफल रहे।