फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Illegal cuts are being closed... accidents will be curbed.

Deoria News: बंद किए जा रहे अवैध कट...हादसों पर लगेगी लगाम

Sun, 21 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal cuts are being closed... accidents will be curbed.
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन के नेशनल हाईवे में तब्दील होने के बाद बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए अवैध कट बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर महदहां चौराहे के पास बने अवैध कट को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट पर गोरखपुर-बलिया को जोड़ने वाली मार्ग पर जिले में कुल 15 स्थानों पर बने अवैध कटों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाना है। गोरखपुर को बलिया से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने अवैध कट हादसों का कारण बन रहे हैं। चौरीचौरा क्षेत्र में अभी केवल एक ओवरब्रिज होने के चलते यातायात का दबाव बना रहता है। इसके अलावा सड़क पर कई स्थानों पर सफेद पट्टी गायब है और ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कोहरे के दौरान इस मार्ग पर चलना और भी खतरनाक हो जाता है। गौरी बाजार क्षेत्र में मझना नाला से लेकर बैतालपुर डिपो तक सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

देवगांव मोड़, लंगड़ी चौराहा, सिरजम, खरोह चौराहा और बैतालपुर डिपो को सबसे खतरनाक स्थानों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर कट तो हैं लेकिन ब्रेकर न होने के कारण तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं। गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर कुछ माह पूर्व की गई बैरिकेडिंग से लोगों को एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे बचने के लिए पैदल यात्रियों ने अवैध कट बना लिए हैं जो दुर्घटनाओं को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग कार्यालय के पास और देवगांव मोड़ पर भी लगातार हादसे हो रहे हैं। बैतालपुर डिपो के पास बेतरतीब खड़े टैंकर भी खतरा बने हुए हैं। खुखुंदू क्षेत्र में बहादुरपुर से डुमरिया मोड़ तक मात्र तीन किलोमीटर की दूरी में करीब आठ अवैध कट बने हुए हैं।
बहादुरपुर, शेरवां बभनौली के टड़वा मोड़, नरौली भीखम मोड़, नरौली संग्राम विद्यालय और डुमरिया मोड़ के पास बने कट दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बहादुरपुर को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित किया गया है, लेकिन यहां सफेद पट्टी पूरी तरह से गायब है। बहादुरपुर से शेरवां बभनौली तक करीब 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खुखुंदू चौराहे से सरया पेट्रोल पंप और डुमरिया लाला मोड़ तक दुर्घटना संभावित क्षेत्र का बोर्ड जरूर लगा है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं।
इसके अलावा करौंदी से परसिया मिश्र के बीच देवरिया की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। चार पहिया वाहनों और बाइक के एक साथ गुजरने पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इसके अलावा सलेमपुर के कई जगहों पर कट बना हुआ। महदहा चौराहे पर बने कट को लेकर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रहीं घटनाओं के बाद पुलिस बैरिकेडिंग कर बंद किया था। जिले में कट को लेकर हो रही घटनाओं को देखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए विभाग ने रविवार से महदहां चौराहे से शुरू कर दी है। सुबह मजदूरों को लगाकर कट को बंद किया जा रहा था। इसके लेकर वहां रहने वाले लोगों ने हर्ष जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed