फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   igrs

आईजीआरएस रैंकिंग में जिला प्रदेश में दसवें स्थान पर

Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
igrs
डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई, कहा- शीर्ष पांच में आना अगला लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनशिकायतों के निस्तारण में जिला प्रशासन की ओर से की जा रही पहल में जनपद को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को जारी नवंबर माह की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आाशुतोष निरंजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों बधाई दी है। इसके साथ ही शीर्ष पांच जनपदों में आने के लिए और परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया है।

आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जनशिकायतों के निस्तारण के आधार पर होता है। इन शिकायतों में जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजीपोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ सहित अन्य ऑन लाइन शिकायतों को शामिल किया जाता है। नवंबर में कुल 2282 संदर्भ निस्तारण के लिए आए, जिसमें डिफाल्टर संदर्भ एक भी नहीं रहा। जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति एवं निरंतर समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक मामले के समाधान के लिए प्रयास किया। इसी का परिणाम है कि देवरिया शीर्ष दस जनपदों में स्थान बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed