फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If you work on computer for hours, then definitely sit in the morning sun.

Deoria News: कंप्यूटर पर घंटों करते हैं काम तो सुबह की धूप में जरूर बैठें

Tue, 08 Aug 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
If you work on computer for hours, then definitely sit in the morning sun.
देवरिया। आप अगर कंप्यूटर के सामने घंटों बैठकर काम करते हैं या देर रात जागते हैं और दिन में सोते हैं तो संभल जाइए। आप सर्वाइकल स्पैंडिलाइटस सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। विटामिन डी की कमी के चलते भी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। प्रतिदिन कम से कम एक घंटे सुबह की धूप में जरूर बैठें। इसके अलावा टहलना और व्यायाम जरूर करें।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। खास कर युवा पीढ़ी जो 30 से 40 वर्ष के बीच है। उनमें सुबह नौ बजे के बाद उठना और फिर नौकरी और व्यापार के चलते अधिक से अधिक घर के अंदर रहने की आदत बन गई है। शारीरिक श्रम की कमी, अनियमित दिनचर्या, खान-पान की गलत आदतों के चलते युवा पीढ़ी में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी हो रही है।
विज्ञापन


वायरल ऑर्थराइटिस की लोगों को हो रही दिक्कत
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि एक जगह देर तक बैठक कंप्यूटर पर काम करने और मोबाइल देखने स्पाइनल लिगामेंट ओवर स्ट्रेच हो जाता है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण परेशानी हो रही है। इसके चलते गर्दन, कमर आदि में दर्द की समस्या आती है। रीढ़ के हड्डी के बीच गद्दी होती है। झुक कर व सीधे बैठने से गद्दी रगड़ती है, जिससे दिक्कत होती है। कोविड के बाद वायरल आर्थराइटिस की लोगों को दिक्कत आ रही है। जोड़ों में दर्द की समस्या आ रही है। लोगों को दिनचर्या ठीक करने के साथ ही योग, सूर्यनमस्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइन से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। हर रोज करीब 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। इसमें युवा अधिक होते हैं। देर तक बैठने से एक तरफ की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है। दर्द शुरू हो जाता है। इसमें लापरवाही से दिक्कत बढ़ सकती है। लगातार दो घंटे से ज्यादा समय तक नहीं बैठना चाहिए। बीच में दस से पंद्रह मिनट रेस्ट करने की जरूरत है। युवाओं में गलत दिनचर्या के कारण दिक्कत आ रही है। फास्ट फूड का कम सेवन करना चाहिए। ताजी हरी सब्जी, फल के अलावा सुपाच्य भोजन करना चाहिए। साथ ही प्रकृति से मिलने वाले विटामिन को लेना चाहिए। सुबह जल्द उठने, टहलने, योग व व्यायाम करना चाहिए।
डॉ. अजय यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed