फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If you do not have a smartphone, you will not be able to get the X-ray report.

Deoria News: स्मार्टफोन नहीं है तो नहीं मिल पाएगी एक्स-रे रिपोर्ट

Thu, 02 Nov 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
If you do not have a smartphone, you will not be able to get the X-ray report.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दस दिनों से एक्स-रे फिल्म समाप्त है। इसस मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन है, उसे तो फोटो खींच कर मोबाइल पर रिपोर्ट दे दी जाती है, लेकिन जिसके पास छोटा मोबाइल है वह बिना रिपोर्ट के ही चला जा रहा है। एक्स-रे कराने वालों से पूछा जा रहा है कि आपके पास स्मार्टफोन है कि नहीं, जिससे रिपोर्ट नहीं मिल पाने से मरीजों को इलाज कराने में परेशानी हो रही है।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल तथा ओपीडी में प्रोटेबल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। इन दिनों हड्डी, चेस्ट सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को एक्स-रे के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज के इलाके से पहुंचे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर कमर, स्पाइनल, घुटना, चेस्ट, सिर आदि का एक्स-रे होता है। यहां मरीजों की भीड़ होती है। दर्द से कराहते और पीड़ा सहते लोगों की एक से डेढ़ घंटे में बारी आती है, तो छोटा मोबाइल होने के कारण उन्हें रिपोर्ट न मिलने पर निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं एंड्रायड मोबाइल का कैमरा अच्छा न होने पर तस्वीर साफ नहीं आ पाती है, जिससे उन्हें लौटना पड़ रहा है। कुछ लोगों को दूसरे के माेबाइल का सहारा लेना पड़ता है। कतार में खड़े खरजरवा निवासी अनुज ने आठ दिन पहले एक्स-रे कराया। फिल्म न होने से दूसरे के मोबाइल में तस्वीर ली थी। मंगलवार को डॉक्टर ने रिपोर्ट मांगी। अब दोबारा करना पड़ रहा है। भाटपाररानी क्षेत्र के राजीव यादव की मां का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए कहा। वह प्रोटेबल मशीन पर पहुंचे तो डिजिटल एक्स-रे कक्ष भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पता चला कि छोटा मोबाइल होने के कारण एक्स-रे की रिपोर्ट नहीं मिलेगी। इसके बाद परेशान हो गए और स्मार्ट फोन की व्यवस्था में जुट गए। सलेमपुर क्षेत्र के घुसरी मिश्र हरीश अपनी मां पार्वती देवी को लेकर पहुंचे। महिला दर्द से कराह रही थी। बेटा प्रोटेबल से डिजिटल कक्ष तक एक्स-रे कराने के लिए चक्कर लगाता रहा, लेकिन छोटा मोबाइल होने के कारण एक्स-रे नहीं हुआ। मायूस होकर वह लौट गए।
--------------

एंड्रायड मोबाइल न होने से 53 लोगों को लौटना पड़ा
मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब तीन सौ से अधिक एक्स-रे होते हैं। मंगलवार को 372 लोगों का एक्स-रे हुआ। लेकिन डिजिटल और प्रोटेबल एक्स-रे कक्ष में दस दिन से फिल्म खत्म हो गई है। इसके चलते 53 लोगों को लौटना पड़ा, क्योंकि उनके पास छोटा मोबाइल था। दूर-दराज से आए लोग इलाज कराए बिना लौट गए।

-----------------
अल्ट्रा साउंड जांच ठप, मरीज परेशान

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। यहां एक रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनके अवकाश पर जाने से यह दिक्कत आई है। तीसरे दिन भी जांच के लिए मरीज भटकते रहे। मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दस दिन पहले नंबर लगाए लोग केंद्र पर पहुंच रहे हैं। रेडियोलाॅजिस्ट के न होने की जानकारी होने पर उन्हें निराश होना पड़ रहा है। वहीं तीमारदारों से कर्मचारियों की बहस भी हो जा रही है।

------------
फिल्म खत्म होने से परेशानी हो रही है। उसे मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड जांच में दिक्कत हो रही है। आने वाले समय में समस्या का समाधान हो जाएगा।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed