{"_id":"66a3e93fbf97ff57e005048a","slug":"if-water-is-spread-like-this-then-how-will-we-stop-dengue-infection-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-131274-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऐसे फैला है पानी तो कैसे रोकेंगे डेंगू संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऐसे फैला है पानी तो कैसे रोकेंगे डेंगू संक्रमण
विज्ञापन
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक का किया निरीक्षण ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम एवं एसपी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, डेंगू वार्ड का लिया जायजा, अलर्ट रहने के दिए निर्देश
- ब्लड बैंक में कंपोनेंट सपरेशन यूनिट को देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ करने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने के बारे में आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने डेडिकेटेड डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
डीएम सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। वह ब्लड बैंक से एसपी, सीएमओ, सीएमएस, प्रभारी प्राचार्य, पैथालाॅजी के विभागाध्यक्ष के साथ धूप में पैदल अस्पताल की तरफ निकल पड़ीं। कुछ दूर बढ़ने पर आरओ प्लांट के पास सड़क किनारे पानी एकत्र था। इसे देख कहा कि ऐसे पानी फैला है तो डेंगू संक्रमण कैसे रुकेगा। उन्होंने सीएमएस और सीएमओ को जल निकासी के इंतजाम और छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया। मुख्य गेट के बाहर फर्श पर मरीज व तीमारदार बैठे थे, जबकि काउंटर पर लंबी लाइन लगी और भीड़ थी। मौके पर एक्जॉस्ट फैन बंद मिला, जिसे ठीक कराने और लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए पंखा व कूलर लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों की अधिक संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बेंच और कुर्सियां लगाई जाएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद डीएम एवं एसपी रैंप से तीसरी मंजिल पर स्थित डेडिकेटेड डेंगू वार्ड पहुंचे। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अभी डेडिकेटेड वार्ड में 20 बेड की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर 50 तक किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज में डेंगू के कंफर्मेटरी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
डीएम ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया। वहां से लौटते समय ओपीडी भवन के बाहर लगे वाटर कूलर के पास गंदा पानी एकत्र देख फिर सीएमएस को छिड़काव व पानी के निकासी का इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल के इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान संचालित है। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने एवं जागरूक रहने की जरूरत है। जिले के सभी नगर निकायों में रोस्टरवार फॉगिंग की जा रही है। जलभराव एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जहां नागरिक फॉगिंग, नगर निकाय में साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।
डीएम ने मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जिलेवासियों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। गहरे बर्तनों, गमलों, कूलर में यदि पानी इकट्ठा हो तो उसे साफ कर लें। बच्चे एवं बड़े पूरी बांह के शर्ट एवं फुल पैंट का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं। उन्होंने कहा कि तेज सिरदर्द एवं बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर इलाज कराएं।
अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य डॉ. जमाल हैदर, पैथालाॅजी के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिलाधिकारी ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण
- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ब्लड बैंक के कंपोनेट सपरेशन यूनिट का निरीक्षण कर विभिन्न ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्रायो फ्यूज मशीन, प्लाज्मा, प्लेटलेटस, पीआरबीसी की उपलब्धता की जानकारी ली। उनके रख-रखाव को देखा। साथ ही किसी जरूरतमंद को दिए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सीएमओ डॉ. राजेश झा को अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने एवं लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।