{"_id":"690e39ae298f76717f0370d0","slug":"if-the-secretary-is-not-found-in-the-village-as-per-the-roster-his-salary-will-be-deducted-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167329-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोस्टर के अनुसार गांव में नहीं मिले सचिव तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोस्टर के अनुसार गांव में नहीं मिले सचिव तो कटेगा वेतन
Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार विकास खंड में तैनात सचिवों की कार्यशैली ठीक नहीं होने को लेकर ब्लाॅक प्रमुख अनुभा सिंह के निर्देश पर बीडीओ रमेश दत्त मिश्रा ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। खंड विकास अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से पत्र जारी किया है कि जो सचिव रोस्टर के अनुसार गांव में नहीं मिले तो उनका वेतन कटेगा।
विकास खंड में कुल 12 सचिव तैनात हैं। किसी के पास एक तो किसी के पर दो या तीन रोस्टर है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोगों ब्लॉक प्रमुख से शिकायत दर्ज कराया था कि रोस्टर के अनुसार कुछ सचिव अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात नहीं रहते हैं। आए दिन गांव के लोग जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर आदि के लिए ब्लाॅक का चक्कर लगाते रहते हैं।
लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कड़ा रूख अपनाते हुए खंड विकास अधिकारी को तत्काल इसपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने अपनी तैनाती स्थल पर 10 बजे से 2 बजे तक रहेंगे और उसके बाद ब्लाॅक पर उपस्थिति देंगे भ्रमण जिनका नहीं पाया जाएगा उनका वेतन कटेगा। इस आदेश के बाद सचिवों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने भ्रमण कर सचिवों की जानकारी ले रहे हैं कि आदेश के अनुपालन में कौन कहा है।
बीडीओ रमेश दत्त मिश्र ने बताया कि आए दिन गांव सचिव के नहीं रहने की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते गांव में रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि गांव के लोगों को कोई दिक्कत न हो।