{"_id":"6740ff2b87334d8218036004","slug":"if-the-police-is-not-able-to-do-anything-then-give-me-leeway-deoria-news-c-208-1-deo1004-140391-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस कुछ नहीं कर पा रही तो मुझे दें छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस कुछ नहीं कर पा रही तो मुझे दें छूट
Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। हौली बलिया गांव के छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या के सात दिन बाद तक पुलिस की शिथिलता को लेकर उसके दादा दूधनाथ सिंह व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारों ने मेरा तो कुनबा ही उजाड़ दिया। दूधनाथ सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं। उन्होंने 20 साल तक सीआरपीएफ में नौकरी की है। पुलिसिया कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि अभी तक हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। पुलिस से यदि कुछ नहीं हो पा रहा है तो मुझे छूट दे। अभी हथियार चलाना नहीं भूला हूं। रिटायर हुए भले 22 साल हो गए, लेकिन हथियार उठाने के लिए बाजुओं में ताकत बची है। उन्होंने कहा कि पुलिस दो-चार दिन में कुछ कर नहीं कर पाई तो एक्स आर्मी मैन की टीम लेकर हत्यारों की तलाश में निकलूंगा। इसके बाद विशाल को याद कर उनका गला रुंध गया और आंखें आंसूओं को डबडबा गईं। परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हमने जीवन भर देश की सेवा की। असम, त्रिपुरा, मणिपुर और कश्मीर में उग्रवादियों से लड़ते रहे। जान की बाजी लगाकर देश की आंतरिक सुरक्षा में सहयोग दिया और मेरा नाती अराजकता का शिकार हो गया। दादी ज्ञांती सिंह भी इकलौते नाती को खोकर बेहाल हैं। पिता विनीत सिंह ने आत्मरक्षा के लिए दो असलहा लाइसेंस की मांग की है। उन्होंने फार्म भरकर एकौना थाने की पुलिस को दे दिया है।
सीएम ने एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह को बुलाया
रुद्रपुर/एकौना। विशाल सिंह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह को बुलाया है। एमएलसी मुख्यमंत्री से मिलकर घटना की जानकारी देंगे। शुक्रवार को पीड़ित परिवार से सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
एमएलसी ने कहा कि छात्र नेता की हत्या को लेकर उन्होंने सीएम से वार्ता की थी। जिसके बाद सीएम कार्यालय से उन्हें घटना के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिला है। साजिश कर हत्या कराने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। देवरिया जिले में हत्या की घटनाओं को लेकर आमजन में आक्रोश बना है। सीएम अपराध की घटनाओं की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। सदर विधायक ने कहा कि अपराध को देख उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक तपका लगातार प्रदेश में अपराध कर दहशत का माहौल बना रहा है। जिसे किसी भी सूरत में कानून नहीं छोड़ेगा। पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस और अपराधियों की जुगलबंदी से हो रही घटनाएं
रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को छात्र नेता विशाल सिंह के पिता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस और अपराधियों की जुगलबंदी से अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस किसी नियम का पालन नहीं कर रही। हत्यारोपियों के नहीं पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कोई नोटिस और ईनाम नहीं जारी किया जा रहा। पुलिस की लगातार निष्क्रियता ने अपराधियों के हौसले बढ़ा रखे हैं। नियमों का पालन नहीं करने से उन्हें जमानत भी आसानी से मिल रहा है। जिले में लगातार हत्याओं से दहशत का माहौल बना है।