{"_id":"5dc847cc8ebc3e5b6c69d08a","slug":"idmiladunnabi-deoria-news-gkp3287643178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान-शौकत से शहर में निकला मिलादुन्नबी का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान-शौकत से शहर में निकला मिलादुन्नबी का जुलूस
विज्ञापन
ईद मिलादुनंनबी के अवसर पर निकाली गयी जुलूस।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
शान से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर हुए विविध आयोजन
मुस्लिम मोहल्लों में दिखी रौनक, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर रविवार को ईद मिलादुन्नबी जिले में अकीदत के साथ मनाया गया। विभिन्न मोहल्ले की कमेटियों की ओर से इस मौके पर जुलूस भी निकाले गए। इस्लामिक झंडे को लहराते हुए और नात पढ़ते हुए जुलूस आगे बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया।
अंजुमन इस्लामिया की ओर से सदर शकील अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में अपराह्न में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अमन गेट से शान से निकला। लोगों ने इस्लाम जिंदाबाद.., हिंदुस्तान जिंदाबाद.., अमन-शांति जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। अबूबकरनगर, नगरपालिका रोड, सुभाष चौक, मालवीय रोड, सेंट्रल चौकी, तहसील रोड, रेलवे स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड होते हुए वापस पुन: अमन गेट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते भर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए जलपान कराया। इसमें अकीकुर्रहमान, नौशादुल्लाह, नसीम अहमद, वजीर अहमद, फैजान अहमद, इजहारुल हक, शहजादे खान, मो. साबिर, मो. अहमद, हकीम अंसारी, फैसल अहमद, मो. इलियास, मीनूू, शहनवाज खान शानू, जावेद अहमद सिद्दीकी, शमशाद अहमद, जीनू, फैजी, इमरान अहमद आदि शामिल रहे। मदरसा अरबिया अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा बांस देवरिया की ओर से सदर नसरुद्दीन खा व अलीम अंसारी के नेतृत्व में बसियवा मस्जिद से जुलूस की शुरुआत हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस मालवीय रोड पर पहुंचा। इसमें सलीम, नदीम, जावेद, आफताब, जुगनू, मोनू आदि शामिल रहे। इंदिरानगर, न्यू कालोनी सहित अन्य मोहल्लों से भी शान-शौकत से जुलूस निकला।
कव्वाली का जायरीनों ने लिया आनंद
सलेमपुर। नवलपुर स्थित हाफिज खैरूल बशर की मजार पर रविवार को ईद मिलादुन्न्बी का जश्न मनाया गया। दूर-दूर से आए जायरीन मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगे। इस मौके पर आयोजित कव्वाली में गायक असलम ने अपनी प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। इस दौरान ताहिर, जाकिर, मुश्ताक अहमद, इलमुद्दीन, इरशाद, शकील, शौकत अली, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाए हुनर
देवरिया। ईद मिलादुन्नबी पर शहर के जामा मस्जिद अंजुमन इस्लामिया के परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रिले रेस, रस्साकसी, बाल पासिंग आदि प्रतियोगिताएं र्हुइं। 100 मीटर दौड़ में खुशबू, शिफा, आयशा, 200 मीटर में मो. आमिर, निजामुद्दीन, एहसान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में रमीज आजम, फैसल, मोहम्मद एहतेशाम, रेहान व टीपू विजेता रहे। कुर्सी दौड़ के बालिका वर्ग में नासरीन, ताहिरा, सना परवीन, बालक वर्ग में मो. रमीज, यूसुफ रजा, शाहरुख सफल रहे। मुख्य अतिथि हाजी मो. इब्राहिम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जफर महबूब, शहजादे खुर्शीद ने रेफरी की भूमिका निभाई। शफीकुर्रहमान ने कमेंट्री की। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी, बिस्मिल्लाह लारी, अफसर जमाल चिश्ती, वजीर अहमद, नौशादुल्लाह अज्जू, सज्जन खान, जफर मसरूर, मो. सादिक, सद्दाम, अब्दुल राफे, मो. आजम खान उर्फ राजा, मौलाना साबिर, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार।
सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला जुलूस
नगर में जगह-जगह हिंदुओं ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। 12वीं रवीउल अव्वल पर रविवार को मकतब और मदरसे के छात्रों ने नगर में जुलूस निकाला। सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लोगों ने पैगंबर साहब का नारा बुलंद किया। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ सड़कों पर आकर लोगों को भाईचारे का संदेश दिया। अयोध्या विवाद पर आए फैसले के बाद दोनों समुदाय के लोग एक साथ होकर शांति का माहौल कायम रखा।
नगर के मस्जिद वार्ड से निकली जुलूस विभिन्न चौराहों से होते हुए कर्बला पहुंची। यहां मौलाना लाल मोहम्म्द ने लोगों को धरती पर पैगंबर साहब के आने का उद्देश्य बताया। कहा कि अल्लाह के अमन और शांति का दूत बनकर पैगंबर साहब धरती पर आए। एक दूसरे के लिए नेकी करना ही अल्लाह की सबसे बड़ी नमाज है। हर धर्म आपसी भाईचारे को ही बल देता है। जरूरत है कि पहले धर्म को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। जुलूस के दौरान चौराहों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिमों को त्योहार पर गले लग कर बधाई दी। इस अवसर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, मदन उपाध्याय, हसमत भाई, चांद मोहम्मद, नौशाद, फकरे आलम, मौलाना असलम, अकरम, नसरूद्दीन अंसारी, वाहिद अली, लतीफ राईनी आदि शामिल रहे।
फोटो समाचार
दिखी कौमी एकता की झलक
पड़री बाजार में एसडीएम व सीओ की देखरेख में निकला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर/पड़री बाजार/मेहरौना। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रविवार को तहसील क्षेत्र में निकाला गया। सलेमपुर के भठवां धरमपुर, नलपुर, मझौलीराज, मेहरौना, पड़री बाजार, लार, भागलुपर आदि जगहों पर निकले जुलूस में लोगों ने कौमी एकता का संदेश दिया। पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल-या रसूल के नारे बुलंद होते रहे। पड़री बाजार में एसडीएम संजीव कुमार यादव, सीओ वरुण कुमार मिश्र और खुखुंदू एसओ श्यामलाल यादव की देखरेख में जुलूस निकाला गया। चौराहे पर एडीएम राकेश पटेल मय फोर्स मौजूद रहे। जुलूस मस्जिद से प्रारंभ होकर प्राथमिक विद्यालय होते हुए बाजार स्थित चौराहे तक गया। हाथों में झंडा लिए युवा आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में अमानत अंसारी, अलीेशेर अंसारी, लड्डन अंसारी, वकील अंसारी, इमरान अंसारी, अजीमुल्लाह अंसारी, ताहिर अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, शमशेर अंसारी, रोजाद्दीन अंसारी, मुर्तजा अंसारी शामिल रहे। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में सलेमपुर तहसीलदार सतीश चंद्र की निगरानी में जुलूस निकला। मेहरौना, हाटा, गढ़वा पटना आदि जगहों से निकलने वाला जुलूस फतेहबाग में एकत्र हुआ। मिलान के बाद वापस मेहरौना मस्जिद पर पहुंचा। इस दौरान सिराजुद्दीन अंसारी, शाहिद प्रधान, सफायत हुसैन उर्फ पपोली, नवाज अंसारी, मो. इब्राहिम, अकबर अली, मो. कमालुद्दीन, मो. तारिक, शमीम अहमद, नियाज आदि मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा में निकला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
पथरदेवा/बघौचघाट/तरकुलवा। क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले गए। मदरसा गौसिया अनवारुल उलूम मलसी खास में बीडीओ आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। मदीना बाजार, रामपुर महुआबारी, बेलम्हा, अमरपुर बजरहां, बघौचघाट हाजी मार्केट पहुंचा। यहां पकहां, हरिमहुअवा रामनगर, सिखनी, कोटवा मिश्र, शेखसेमरी, मेहाहरंगपुर, बसडीला मैनुद्दीन, मोतीपुर आदि गांवों का जुलूस भी पहुंचा। मलसी खास में मौलाना सूफी कलीम साहब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम अमन-शांति का पैगाम देता है। मौलाना अख्तर सिद्दीकी ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सादिक अली, सूफी कलीम, ग्राम प्रधान तल्हा खान, डॉ. कमरे आलम, नौशाद अहमद, बलिंद्र कुशवाहा, आरिफ़ सिद्दीकी, मंजूर हसन, फतेह सिद्दीकी, वलीउल्लाह, अखिलेश सिंह, सद्दाम शेख, इरशाद अहमद, रबुद्दीन नेता, मेराज खान, रब खान, डॉ. ऐनुल हक सिद्दीकी, मुहम्मद कलीम, मु. ताहिर, मु. अख्तर हुसैन, अफजल हुसैन, शुकरुल्लाह, तसामुद्दीन, नन्हे, मुजम्मिल, जलालुद्दीन, मतीबुल्लाह, अब्दुल, हसमुद्दीन, इरफान, हैदर अली, अब्दुल हाजी, गुलाब यासीन, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे। उधर, तरकुलवा के मुंडेरा, सोंहुला रामनगर, दुबे टोला, सितापट्टी, बाबूपट्टी, नारायनपुर, कौलाचक व कंचनपुर आदि गांवों में जुलूस निकाला गया। जुलूस में अनवर भाई, डॉ. इंद्रदेव चौहान, लियाकत अली, सफीक अहमद, हमीर शेख, मुबारक हुसैन सिद्दीकी, मकसूद आलम, असलम, अबरार आदि शामिल रहे। पिपरा मदन गोपाल, रामपुर हीरामन, देवरिया बुद्धू खान, बैजनाथपुर, मदरापाली, शामपुर आदि गांवों में भी जुलूस निकाला गया।
अकीदत व एहतराम से निकला जुलूस
खुखुंदू। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जुलूसे मुहम्मदी अकीदत के साथ निकाला गया। ग्राम सभा नरौली खेम, खुखुंदू, भटहर, जैतपुरा, सिसवार, मझवलिया, मरहबा, बालेपुर कला, बैरौना, तेनुआ, परसिया, सठियांव आदि गांवों में निकले जुलूस में सरकार की आमद मरहबा, बारहवीं शरीफ जिंदाबाद के नारे लगते रहे। नरौली खेम से जुलूस खुखुंदू चौराहा, थाना ,बाजार, बसडीला से होते हुए मूल स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में अब्दुल खालिक, आरिफ खान, यूनुस अंसारी, मुर्तुजा हुसैन, मुमताज, नियाज अंसारी, लियाकत अहमद, पुटूर, डॉ. नौशाद अहमद, तौहीद आलम, शमीम अख्तर, सचिन खान, सद्दाम हुसैन, मेहंदी हसन, छेदी, अली अहमद, जहूर हसन, शमशाद खान, मास्टर, अखलाक अंसारी, मुनाफ अंसारी, अब्दुल्लाह, हारून अंसारी, मजहर आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार...
मोहम्मद साहब ने दिया प्रेम और इंसानियत का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। नगर सहित तहसील क्षेत्र में रविवार को मिलादुन्नबी का जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब को याद किया। नगर के जामा मस्जिद से निकला जुलूस दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, केन यूनियन रोड, बीआरडी रोड, पीएचसी गेट होते हुए बेलपार चौराहा गया। वहां से रतसिया रोड, शिव मंदिर रोड, दुर्गा मंदिर रोड होते हुए पुन: जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित भारी फोर्स डटी रही। बनकटा ब्लॉक के इंगुरी सराय में विशाल जुलूस निकाला गया। इंगुरी सराय, रामपुर बुजुर्ग, भटवलिया गांवों का जुलूस रामपुर बुजुर्ग के फतेह बाग पहुंचा। यहां लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना सलाउद्दीन ने कहा कि जब जुल्म, नफरत के बढ़ते माहौल में इंसानी रिश्ते रोज बिखर रहे थे, तब वह रोशनी बन कर आए। मोहम्मद साहब ने इंसान को इंसान बनाया। जुलूस में एमडी आजाद, इनामुल हक, सगीर अहमद, शकील अंसारी, हाशिम अंसारी, इजहार अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, मुुमताज, बाबू आलम, रफीक, अकबर अंसारी आदि रहे।
फोटो समाचार
मुल्क की सलामती के लिए की दुआ
बरहज। ईद मिलादुन्नबी पर नगर सहित पुराना बरहज के मदीना रिजविया, कपरवार, पैना, भलुअनी, करुअना, मदनपुर, करायल आदि जगहों पर स्थित मस्जिद-मदरसों से जुलूस निकाला गया। पुराना बरहज स्थित मदीना रिजविया जामा मस्जिद में मोहम्मद कैफुलवरा, असगर अंसारी, मोहम्मद रेहान, जकाउल्लाह, तैबा खातून आदि ने नाते शरीफ पेश किया। कारी वारिस रजा, अब्दुल खालिक, सैयद नफीसुर्रहमान, उमर मंसूरी, हाजी सोहराब अंसारी, इसराइल अंसारी, इमरान खां, अख्तर हुसैन, अमजद रजा, सबरे मुहम्मद, मठ्ठू आदि मौजूद रहे।
फोटो-
मदरसा के छात्र-छात्राओं को कुरान देकर किया सम्मानित
भाटपाररानी। पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर रविवार को क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी हाजी रफीक खान ने मदरसे के पचास छात्र-छात्राओं को कुरान देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुरान इस्लाम की मुकद्दस किताब है। इसमें जिंदगी की सभी समस्याओं का हल है। कुरान पढ़ने वाला कभी गुमराह नहीं हो सकता। बच्चे इसका अध्ययन करें। इस दौरान बाबू आलम, शमीम, गफूर, मुमताज, सगीर आदि मौजूद रहे।