{"_id":"64d2848522913954f10a92be","slug":"i-am-the-watchman-of-the-village-what-am-i-afraid-of-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-3536-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मैं गांव का चौकीदार हूं, मुझे डर किस बात का...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मैं गांव का चौकीदार हूं, मुझे डर किस बात का...
Tue, 08 Aug 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर- नवलपुर मार्ग पर तमंचा और कारतूस के साथ और अचेत अवस्था में पड़ा चौकीदार
सलेमपुर। तमंचा लहराते हुए तेज रफ्तार जा रहे कोतवाली के एक चौकीदार की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जब वह सड़क पर गिरा तो उसके हाथ से तमंचा छूटकर सड़क पर गिर गया और कमर में कारतूस का लगा बेल्ट खुल गया। अचेतावस्था में चौकीदार को देख राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और चौकीदार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, लेकिन सोमवार की देर शाम उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही चौकीदार का कहीं पता चल रहा था। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का चौकीदार ने खाकी की धौंस दिखाकर क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है। वह खुले में तमंचा लेकर लहराता रहता है, लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। जिसका उदाहरण सोमवार की देर शाम सलेमपुर-नवलपुर मार्ग पर लोगों ने देखा। तेज रफ्तार से बाइक पर सवार कोतवाली का एक चौकीदार हाथ में तमंचा लिए लहरा रहा था। भीड़ को देख यह कह रहा था कि मैं गांव का चौकीदार हूं तो मुझे डर किस बात का। मेरे इशारे पर यहां की पुलिस चलती है। मैं जो चाहूंगा वही सलेमपुर कोतवाली में होगा। यह बोल ही रहा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सलेमपुर- नवलपुर मार्ग के कस्बा सलेमपुर गांव के पास सड़क पर पलट गई, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा और उसके हाथ से तमंचा छूटकर सड़क पर गिर गया। उसका तमंचा व कमर के पास कारतूस पड़ा था। उसे देख लोगों ने उसका फोटो खींच लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। इसके बाद उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। आम लोगों का यह कहना है कि कोतवाली का चौकीदार होने के चलते पुलिस उसका बचाव कर रही है। लोग उसका फोटो वायरल कर एक दूसरे से पहचान करा रहे हैं। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। इस तरह की शिकायत है तो उसकी जानकारी कर रहे हैं।