फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hut turn to ashes due to caught fire

संदिग्ध हाल में जली झोपड़ी, हजारों का नुकसान

Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
hut turn to ashes due to caught fire
बरहज के देउबारी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से जली झोपड़ी और बाइक। - फोटो : DEORIA
संदिग्ध हाल में जली झोपड़ी, हजारों का नुकसान
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के देउबारी गांव निवासी बृजनंदन यादव की झोपड़ी में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। झोपड़ी में रखी बाइक, खाने-पीने आदि का सामान जल गया। परिजनों के अनुसार, आग की घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

देउबारी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर झांकी सजाई गई थी। परिजनों के अनुसार, बृजनंदन के पुत्र बिट्टू और सिट्टू पूजा-अर्चन करने गए थे। वह और उनकी पत्नी इंदू देवी बाहर सोई थीं। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होने पर मौके पर लोग पहुंचे, झोपड़ी में खड़ी बाइक, साइकिल, कुछ नकदी, अनाज, भूसा, कपड़े, बिस्तर आदि जल गए। लोग बता रहे हैं कि बृजनंदन के परिवार को आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। हल्का लेेखपाल को मौके पर भेज रहा हूं। हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed