{"_id":"6618c70da11f0fc3bf05900b","slug":"hut-caught-fire-due-to-short-circuit-in-deoria-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, मजदूर की झुलस कर गई जान; छह बकरी और बछिया की भी झुलसने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, मजदूर की झुलस कर गई जान; छह बकरी और बछिया की भी झुलसने से हुई मौत
Fri, 12 Apr 2024 11:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:01 AM IST
सार
देवरिया के बीरामपुर कारखाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की आधी रात बिजली के शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधे बकरी और बछिया को बचाने गया मजदूर आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Deoria Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया के बीरामपुर कारखाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की आधी रात बिजली के शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधे बकरी और बछिया को बचाने गया मजदूर आग की चपेट में आ गया। जलती हुई झोपड़ी ऊपर गिर जाने से बकरी, बछिया और मजदूर की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मझरटिया गांव निवासी रंजीत प्रजापति 35 वर्ष पुत्र राम नक्षत्र प्रजापति पोलदारी का काम करता था। परिजनों ने घर पर बकरी और गाय पाल रखा था। बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद वह दूसरे के घर जाकर सो गया। घर के आगे बनी झोपड़ी में छह बकरियां और बछिया बंधे हुए थे। देर रात आपूर्ति के लिए लगा बिजली का केबल शार्ट सर्किट से फाल्ट हुआ। इससे निकली चिंगारी से पशुओं से बंधे झोपड़ी में आग लग गई। रंजीत की पत्नी पूनम ने उसे जगाया और हादसे की जानकारी दी। वह हड़बड़ा कर बछिया और बकरी को बाहर निकालने के लिए झोपड़ी में घुस गया।
विज्ञापन
आग की लपटें तेज होने से झोपड़ी जलकर उसके ऊपर ही गिर गई। हादसे में सभी बकरियां, बछिया और रंजीत पूरी तरह झुलस गए। बकरियों और बछिया की तत्काल झूलने से मौत हो गई। जबकि रंजीत ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलते ही आधी रात को ग्राम प्रधान श्रीनिवास यादव समेत कई लोग रंजीत के घर पहुंच गए। पिता राम नक्षत्र, मां कमलावती, पत्नी पूनम, बेटा शिवम-लड्डू और पुत्री शिवानी का रोना देख सांत्वना दे रहे लोगों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन