फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hut and tin shed of seven people destroyed without notice

Deoria News: बिना नोटिस दिए उजाड़ दी सात लोगों की झोपड़ी और टिन शेड

Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Hut and tin shed of seven people destroyed without notice
- विरोध कर रही पांच महिलाओं को पुलिस उठा लाई थाने
विज्ञापन

- बरसात में आशियाना उजड़ने से सात लोगों के परिवार की खुले में गुजरेगी रात
- झोपड़ी और टिन शेड के साथ वर्षों पुराना एक दर्जन पेड़ भी उखाड़ने का लोगों ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीयी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर प्रशासन ने बिना नोटिस दिए ही सात लोगों की झोपड़ी और टिन शेड उजाड़ दिया। बरसात में आशियाना उजड़ने से परिवार खुले में रात गुजरेगा। विरोध कर रही पांच महिलाओं को पुलिस थाने उठा लाई। शाम को उनका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। घर के साथ एक दर्जन से अधिक पेड़ भी उखाड़ने का आरोप परिजनों ने लगाया है।
तरकुलवा विकासखंड के कमधेनवा गांव में रविवार की दोपहर नायब तहसीलदार यशवंत, कानूनगो भानु प्रताप और लेखपाल समर यादव के साथ पुलिस टीम पहुंची। प्रशासन ने जेसीबी लगाकर प्रहलाद प्रसाद की झोपड़ी व टिन शेड, नंद प्रसाद की झोपड़ी, हरिराम प्रसाद की झोपड़ी, गुलाब प्रसाद का टिन शेड, रविंद्र प्रसाद, राम केवल एवं निर्मला देवी की झोपड़ी को हटाना शुरू कर दिया। सातों लोगों के परिजनों ने बिना नोटिस दिए झोपड़ी गिराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके से पुरुष गायब थे और महिलाएं हंगामा कर रही थीं। हंगामा बढ़ता देख महिला पुलिस कर्मियों ने विरोध कर रही पांच महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस जीप से थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी से सातों लोगों की झोपड़ी, नांद, बांस की कोठी और लगभग एक दर्जन सागौन व आम के वृक्ष उखाड़ कर फेंक दिए। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने घास काटने की मशीन और पंपिंग सेट तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि बरसात के महीने में झोपड़ी तोड़ दिए जाने से उन्हें रात खुले में ही गुजारनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नायब तहसीलदार यशवंत यादव ने बताया कि बिना पट्टा और किसी कागजात के लोकसभा चुनाव के दौरान इन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। कब्जा की गई भूमि पर दो लोगों को कृषि कार्य के लिए पट्टा दिया गया है। 15 दिन पहले मौखिक रूप से झोपड़ी और टिन शेड हटाने का निर्देश दिया गया था।

थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि बिना वैध कागजात के सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा किए लोगों से प्रशासन ने कब्जा हटवाया है। विरोध कर रही पांच महिलाओं को थाने लाया गया है। उन्हें धारा 170 के तहत चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed