फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband murdered his wife due to illicit relationship with a young man

Deoria News: युवक से अवैध संबंध के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या

Sat, 12 Oct 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife due to illicit relationship with a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को पति ने अपनी पत्नी की हत्या उसके एक युवक से अवैध संबंध होने के चलते की। मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
गांव के एक युवक का विवाह महराजगंज जिले के परतावल बाजार निवासी युवती (32) से हुआ था। युवती के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। विवाह के कुछ दिन बाद पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा। पति की मां की मृत्यु भी कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। पहले वह विदेश रहता था। शादी के बाद पति गोरखपुर में प्राइवेट नौकरी करने लगा। दोनों के एक ढाई वर्ष का पुत्र भी है। बाद में पति-पत्नी व बच्चा तीनों गोरखपुर में रहने लगे थे। गांव पर आरोपी के पिता रहते थे। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का मायके के एक युवक से प्रेम संबंध था। मना करने के बाद भी वह उससे मिलती रहती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच मामला तलाक तक पहुंचा, लेकिन युवती की मां व आरोपी के पिता के समझाने-बुझाने पर दोनों साथ रहने को राजी हुए। बृहस्पतिवार को युवक के पिता अपने नाती को लेकर परतावल गए थे। इस बीच गोरखपुर से गांव पहुंचे पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। आरोपी ने पत्नी को मारापीटा। वह भाग कर पड़ोस में एक महिला के घर गई। महिला ने विरोध किया तो पति उससे से भी उलझ गया। पड़ोसियों को भी धमकी देने लगा। फिर घर लाकर कमरा बंद उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पत्नी को खींचते हुए जबरन घर ले गया आरोपी : मारपीट के दौरान वह भागकर दूसरे घर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के नहीं आने तक वह घर जाने को तैयार नहीं थी। ग्रामीण दिनेश मिश्र ने बताया कि वह उसे खींचते हुए घर के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर मारने पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी 112 नंबर पुलिस भी आ गई। ग्राम प्रधान वशिष्ठ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने महिला को बचाने की गुहार लगाई। आधे घंटे बाद पति ने उसकी हत्या कर स्वयं दरवाजा खोलकर पुलिस के पास लाकर शव को रख दिया। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed