{"_id":"661ae542f0360f9b2103b045","slug":"husband-left-wife-deoria-news-c-208-1-deo1004-123353-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, सूरत में की शादी, देवरिया में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, सूरत में की शादी, देवरिया में छोड़ा
Sun, 14 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की है विवाहिता
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए पहले प्यार हुआ, फिर सूरत में दोनों ने शादी की। आठ दिन पहले युवक ने विवाहिता को देवरिया रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। विवाहिता अब थाने पहुंच गई है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, विवाहिता का कहना है कि पति ने हमें छोड़ दिया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक और इसी क्षेत्र की एक युवती से तकरीबन 11 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ। इसके बाद युवक उसे लेकर सूरत चला गया, वहीं, एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने लगे। इस बीच युवक दो-तीन बार विवाहिता को अपने घर भी लाया। इस बार भी दोनों ट्रेन से बीते पांच अप्रैल को देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहीं से युवक विवाहिता को मायके जाने की बात कहकर घर चला गया। विवाहिता का आरोप है कि बीच में कई बार बात करने के लिए प्रयास की तो बात नहीं हो पाई। इसके बाद विवाहिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद है। बात चल रही है, अगर दोनों मान जाएंगे तो ठीक है। वरना केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद