फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband killed, wife seriously injured due to brick-kiln wall collapse

Deoria News: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Thu, 01 Jun 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife seriously injured due to brick-kiln wall collapse
ईट भठ्ठा का मृतक मजदूर राजकुमार यादव
चक्र से ईंट निकालने के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, काम कर रहे अन्य मजदूरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लेहड़ा गांव स्थित एक ईट भट्ठे की दीवार बुधवार की सुबह अचानक गिर गई। दीवार में दबकर पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर दर्जनों मजदूर काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह मजदूर ईंट-भट्ठे की म्यानी/चक्र से ईंट निकाल रहे थे। इसी बीच अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके नीचे दो मजदूर दब गए। इससे ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर दबे हुए साथी को बाहर निकाले। इसकी सूचना भट्ठा मालिक समेत अन्य लोगों को दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार और उसकी पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजकुमार (42) पुत्र सिंहलाल निवासी कोरबा छत्तीसगढ़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी कत्थाबाई देवी (40) की हालत नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

----------------
इससे पहले भी हो चुका है हादसा
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में बभनौली गांव स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार मार्च माह में गिर गई थी। इसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के विलासपुर के रहने वाले थे। घायलों में तीन महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed