फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband dies in accident, wife injured

Deoria News: हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 28 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in accident, wife injured
सलेमपुर। बड़वा टोला गांव के पास बाइक सवार पति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोेगों ने घायल महिला को सीएससी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बनकटा थाना के ग्राम बतरौली निवासी दीनदयाल बैठा (40) पत्नी नीतू को बाइक से लेकर दवा कराने सलेमपुर आए थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे। लौटते वक्त बड़वा टोला के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। पति दीनदयाल बैठा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगीं।
विज्ञापन

उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा दाहिना हाथ टूट गया था। मेडिकल काॅलेज में उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed