फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband climbed into the water tank to call his wife in Deoria

Deoria: 'शोले' का 'वीरू' बना आनंद, माधुरी को बुलाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा, वो गई थी PET Exam देने

Sun, 16 Oct 2022 06:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

पति आनंद रविवार की दोपहर में तरकुलवा थाना परिसर के समीप बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। यह देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। 

विज्ञापन
Husband climbed into the water tank to call his wife in Deoria
पानी की टंकी पर चढ़ा आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के तरकुलवा थाना परिसर के पास बनी पानी की टंकी का नजारा रविवार को फिल्म 'शोले' के रामगढ़ की टंकी जैसा बना रहा। 'शोले' का वीरू अपनी बसंती के लिए टंकी पर चढ़ा था, लेकिन जौनपुर का यह युवक लखनऊ पीईटी की परीक्षा देने गई पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं था। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र के चवरी गांव का निवासी आनंद की पत्नी माधुरी थानाक्षेत्र के जलुआ गांव में बने जच्चा-बच्चा केंद्र पर लगभग तीन वर्ष से संविदा पर एएनएम के पद पर कार्यरत है। वह अपने बच्चों के साथ यहीं रहकर नौकरी करती है। माधुरी का पति से अक्सर विवाद होता रहता है। जिस कारण वह पति से अलग रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति आनंद रविवार की दोपहर में तरकुलवा थाना परिसर के समीप बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। यह देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवक पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद कस्बे के दो युवक उसे पानी का बोतल देने के बहाने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर टैंक से नीचे उतारा। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। जब पत्नी से संपर्क किया गया तो वह लखनऊ में पीईटी की परीक्षा देने जाने की बात बताई। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पत्नी को कल थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed