फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband bids farewell to wife with lover returned home with children

सात फेरे पर भारी पड़ा प्यार: पति ने प्रेमी के साथ पत्नी को किया विदा, बच्चों को लेकर लौटा घर

Tue, 31 Oct 2023 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Tue, 31 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

पति घर की माली हालत सुधारने के लिए बाहर कमाने चला गया। इधर, पत्नी का बगल के रहने वाले एक अविवाहित युवक से प्रेम संबंध हो गया। कुछ दिन बाद कमाकर घर लौटे पति को जब इसकी जानकारी हुई। पति ने थाने में मदद की गुहार लगाई तो पत्नी वापस आने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
Husband bids farewell to wife with lover returned home with children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तरकुलवा थाना में रविवार की देर रात तक चली पंचायत के बाद पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया और अपने दो बच्चों को लेकर घर चला आया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला का प्रेमी अविवाहित है।

विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व सलेमपुर क्षेत्र की एक युवती से पथरदेवा के अमवा गांव में हुए सामूहिक विवाह में हुई थी। दोनों राजी-खुशी रहते थे। इसी बीच दोनों को एक लड़का हुआ, जो चार वर्ष का है, जबकि ढाई साल की लड़की भी है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत: नौ लाख वाहन उगल रहे जहरीला धुआं..सावधानी नहीं बरती तो हो जाएंगे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पति घर की माली हालत सुधारने के लिए बाहर कमाने चला गया। इधर, पत्नी का बगल के रहने वाले एक अविवाहित युवक से प्रेम संबंध हो गया। कुछ दिन बाद कमाकर घर लौटे पति को जब इसकी जानकारी हुई तो शनिवार की रात प्रधान के दरवाजे पर पंचायत इकट्ठा की, जिसमें पति-पत्नी और प्रेमी भी पहुंचे थे।

 

बातचीत के दौरान ही प्रेमी ने किसी बात पर प्रेमिका के पति को थप्पड़ जड़ दिया और प्रेमिका को बाइक पर बैठा कर फरार हो गया। हार थक कर पति ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने तलब किया, जिसमें गांव के सम्मानित लोगों से लेकर स्थानीय पुलिस पंचायत करती रही, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अन्यथा जहर खा कर जान देने की धमकी दे डाली।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में दिवाली तक मौसम रहेगा सुहाना, सुबह-शाम महसूस होगी ठंड

इससे पहले भी प्रेमिका जहर खा चुकी थी। रविवार रात चली पंचायत में अंततः पति ने हार मानकर पत्नी को थाने से ही उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया और दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में था, पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति अपने दोनों बच्चों को लेकर घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed