फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband beats pregnant wife, suspects her of having an illicit relationship, throws her out of the house

Deoria News: गर्भवती पत्नी पर अवैध संबंध का शक, पति ने पिटाई कर घर से निकाला

Mon, 20 Oct 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Husband beats pregnant wife, suspects her of having an illicit relationship, throws her out of the house
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में विदेश से लौटे युवक ने रविवार को अवैध संबंध के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और उसे घर से निकाल दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवक विदेश में काम करता है। कुछ दिन पहले वह त्योहार मनाने के लिए घर लौटा था। घर आने के बाद से ही उसे पत्नी के आचरण पर संदेह होने लगा। आरोप है कि पत्नी का संबंध पड़ोस के युवक से है, जो महिला का चचेरा देवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला करीब तीन माह की गर्भवती है। इसी बात को लेकर रविवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और उसे घर में रखने से इनकार करते हुए बाहर निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया और पंचायत कराई, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पीड़िता अपने बहन के घर चली गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक है और प्रेम संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed