{"_id":"65886c94e6012ac0a9073b48","slug":"husband-beat-me-when-he-reached-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15802-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदाई कराकर घर पहुंचे पति ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदाई कराकर घर पहुंचे पति ने की पिटाई
Sun, 24 Dec 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू पुलिस ने सुलह समझौता कराने के बाद महिला को भेजा था ससुराल
पिटाई कर नौ माह के बच्चे को छीन लिए थे ससुराल वाले
खुखुंदू। सुलह-समझौते के बाद पुलिस ने महिला को पति के साथ ससुराल भिजवाया। वहां पहुंचने के बाद पति ने पत्नी की पिटाई कर नौ माह के बच्चे को छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को बच्चा वापस कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर पश्चिमी तिवारी टोला निवासी जावेद अली के साथ खुखुंदू थाना क्षेत्र के भटहर निवासी तरन्नुम खातून का निकाह तकरीबन दो साल पहले हुआ था। आरोप है कि तभी से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और गर्भवती होने पर मारपीट कर घर से भगा दिया गया। तबसे विवाहिता मायके में रह रही थी। शनिवार को उसके नौ माह के बच्चे का खतना था। पति जावेद की शिकायत पर खुखुन्दू पुलिस ने दोनों के बीच सुलह समझौता कराया। इसके बाद महिला ससुराल गई।
तरन्नुम का आरोप है कि जैसे मैं ससुराल पहुंची बच्चे को दूध पिलाने को लेकर पति पिटाई करने लगा और बच्चे को छिन लिया। मायके वालों की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बच्चे को वापस उसकी मां को दिलवाया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके चली आई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार को पति थाने पहुंच सुलह-समझौता कर तरन्नुम को ले गया था। पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। केस दर्ज किया जाएगा।