फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband accused of viral video with obscene songs

Deoria News: पति पर अश्लील गानों के साथ वीडियो वायरल करने का आरोप

Wed, 30 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of viral video with obscene songs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता ने पति पर उसके फोटो के साथ पिता-भाई का फोटो लगाकर अश्लील गानों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि सात माह पहले पति मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जब वह मायके रहने लगी तो दहेज में जेवरात और बुलेट गाड़ी की मांग करने लगा। नहीं देने पर ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन

उसने मंगलवार को थाने पहुंच कर पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी तीन साल पहले खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि शादी के बाद करीब दो साल तक सबकुछ अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगे। पति ने सात माह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह पिता को बुलाकर मायके चली गई। इसके बाद से पति उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा है।
सास-ससुर और पति दहेज में सोने की माला, एक बुलेट गाड़ी और चार सोने की अंगूठियों की मांग कर रहे हैं।
पति मांगें पूरी नहीं होने पर उसके फोटो के साथ पिता-भाई और भटनी के एक युवक का फोटो लगाकर अश्लील गानों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। मना करने पर जान-माल की धमकी दे रहा है।

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। यदि विवाहिता केस दर्ज कराना चाहती है जांच कर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed