फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hurt by wife's visit to her maternal home, husband commits suicide by hanging himself

Deoria News: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's visit to her maternal home, husband commits suicide by hanging himself
देवरिया। पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घर पर पति और पत्नी ही रहते थे। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने फाटक तोड़कर शव को बाहर निकाला। घर पहुंची पत्नी को मौत की जानकारी मिलते ही वह दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राजेश (50) घर पर पत्नी रूबी के साथ रहते थे। उनके दोनों बेटे बाहर रहकर काम धंधा करते हैं। जबकि बेटी की वह शादी कर चुके हैं। एक दिन पहले पत्नी किसी बात पर नाराज होकर अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से आहत पति राजेश ने सोमवार की रात रस्सी से पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकले और कोई आहट नहीं सुनाई दी तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद फाटक को तोड़कर शव बाहर निकाला। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि पत्नी के मायके जाने से आहत हो कर पति के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed