फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hurt by her lover's marriage, a young woman hanged herself to death.

Deoria News: प्रेमी की शादी से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 12 Feb 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hurt by her lover's marriage, a young woman hanged herself to death.
तरकुलवा/बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय एक युवती ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने कमरे में युवती का शव फंदे से लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही देर रात अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन इसकी जानकारी दोनों पक्षों के परिजनों को नहीं थी। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी बिहार राज्य के गोपालगंज जिले में तय कर दी। मंगलवार शाम युवक की बरात धूमधाम से निकली। बताया जा रहा है कि जब युवती को यह जानकारी हुई कि उसका प्रेमी बारात लेकर जा रहा है, तो वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई। इसी आघात में युवती ने रात में अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में तरकुलवा एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि कोई तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed