फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hurt by allegation of mobile theft teenager jumped in front of train

देवरिया: मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Oct 2022 12:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 12:05 PM IST
सार

भटौली बुर्जुग में पड़ोसी महिला के मोबाइल चोरी का आरोप लगाने से आहत किशोरी ने मंगलवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की नानी ने महिला के विरुद्ध तहरीर दी है।

विज्ञापन
Hurt by allegation of mobile theft teenager jumped in front of train
मृतक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भटौली बुर्जुग में पड़ोसी महिला के मोबाइल चोरी का आरोप लगाने से आहत किशोरी ने मंगलवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की नानी ने महिला के विरुद्ध तहरीर दी है।

विज्ञापन


ग्राम भटौली बुर्जुग के ननटोला निवासी मालती देवी पत्नी सुमेर का चार दिन पूर्व मोबाइल गायब हो गया। इस मामले में मालती देवी ने नामजद तहरीर देते हुए पड़ोस के ही किशोरी सोनाली चौहान (17) पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ कर वापस आ गई। मृतका अपनी मां के साथ नाना भीमबली के घर रहती थी। उसके पिता गुजरात में काम करते हैं। इधर मालती देवी लगातार किशोरी पर आरोप लगाती रही, जिससे आहत होकर किशोरी ने मंगलवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन दहाड़ मारने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को कब्जे में ले लिया। मृतक किशोरी की नानी चंद्रावती देवी ने महिला के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed