फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hungama in kotwali campus

कोतवाली में पत्नी, सिपाही पति और सौतन का हंगामा

Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hungama in kotwali campus
कोतवाली में पत्नी, सिपाही पति और सौतन का हंगामा
विज्ञापन

एक-दूसरे पर पति को अपने कब्जे में रखने का लगाया आरोप
पत्नी ने सिपाही के परिवार वालों पर प्रताड़ित करने की शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोतवाली में रविवार की शाम उस समय माहौल गर्म हो गया, जब एक सिपाही, उसकी पत्नी और सौतन हंगामा करने लगीं। दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर पति को अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाकर कहासुनी कर रहीं थीं। मामला बिगड़ते देखकर पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत कराया। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला पति के घर वालों पर पति की दूसरी शादी रचाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है।

घटना क्षेत्र के करौंदी गांव की है। गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति आजमगढ़ जिले में पुलिस पद पर तैनात हैं। महिला के अनुसार उसकी शादी के आठ साल बाद उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद घर वालों ने उनके छोटे भाई से वर्ष 2020 में दहेज देकर शादी करा दी। जो आजमगढ़ में सिपाही पद पर तैनात हैं। महिला का आरोप है कि अब घरवालों ने सिपाही पति की दूसरी शादी करा दी है। रविवार की सुबह दूसरी शादी वाली महिला जब करौंदी गांव पहुंची तो हंगामा होने लगा। महिला कोतवाली पहुंच कर शोर मचाने लगी। इस दौरान उसका सिपाही पति और कथित दूसरी पत्नी भी पहुंच गई। कोतवाली में पत्नी, पति और सौतन का खूब ड्रामा चला। कोतवाली में भीड़ लग गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पति का पुलिस ने चालान कर दिया। कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि करौंदी गांव के रहने वाले गौरव यादव का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed