फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hospital director sent to jail

Deoria News: गिरफ्तार अस्पताल संचालक को जेल, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश

Mon, 01 Apr 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
hospital director sent to jail
फोटो समाचार.........
विज्ञापन

संध्या पटेल की मौत के मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने दर्ज कराया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/तरकुलवा। संध्या पटेल के गैर इरादातन हत्या केस में अस्पताल संचालक को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए एक तरफ दबिश दे रही है तो वहीं, दूसरी तरफ नामजद महिला डॉक्टर पथरदेवा के नए मकान में धड़ल्ले से अस्पताल चला रही है।
एक आशा की मानें तो शनिवार के दिन भी डॉक्टर ने एक महिला का गर्भपात कराया है। इधर, पुलिस ने अनभिज्ञता जताते हुए साक्ष्य एकत्रित कर गिरफ्तारी करने की बात कही रही है।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मुंडेरा निवासी संध्या पटेल को जनवरी माह में प्रसव वेदना शुरू हुई तो परिजन एक आशा के बहकावे में आकर पथरदेवा के आस्था अस्पताल में भर्ती करा दिए। जहां अस्पताल की तथाकथित महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद उसके बच्चेदानी के साथ उसके यूरिन नली को सिल दिया। दो माह तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ ने अस्पताल की जांच कराई तो उसके पास सिर्फ ओपीडी का लाइसेंस था। वहां फर्जी ऑपरेशन के साथ अल्ट्रासाउंड और लैब चल रही थी। इस मामले में अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त करते हुए संचालक प्रेम नारायण सिंह के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज दर्ज करा दिया।
वहीं, संध्या के ससुर रामसागर पटेल की तहरीर पर उसी मुकदमे में धारा बढ़ाकर पांच लोगों के विरुद्ध धारा 304 दर्ज कर लिया गया। इस प्रकरण में तरकुलवा थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने अस्पताल संचालक को पथरदेवा कस्बा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इधर सूत्रों की मानें तो महिला डॉक्टर बेखौफ होकर पथरदेवा में ही अस्पताल का संचालन कर रही है। एक आशा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को पथरदेवा स्थित एक मकान में आशा एक मरीज को लेकर गई थी। उसका महिला डॉक्टर ने गर्भपात कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed