फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hospital

आयुष्मान योजना में शामिल होंगे नौ और सरकारी अस्पताल

Sun, 06 Oct 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hospital
शासन ने सीएमओ को दिया निर्देश, ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को होगी सहूलियत, पहले से जुड़े है आठ सरकारी अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आयुष्मान योजना में नौ और सरकारी अस्पतालों को शामिल किया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। अब तक सिर्फ आठ सरकारी अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं।

लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना बीमारियों में काफी सहायक साबित हो रही है। अभी तक जिले में आठ सरकारी और नौ प्राइवेट अस्पतालों को योजना में चयनित किया गया था। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल भी इसमें शामिल है। इसकी वजह से लाभार्थियों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर आना पड़ता था। पांच दिन पूर्व शासन स्तर से अन्य सरकारी अस्पतालों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों का चयन करना है। इसके अलावा शहर के दो और प्राइवेट अस्पतालों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसकी प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है। नए अस्पतालों के जुड़ने से ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को सहूलियत मिलेगा। सीएमओ डॉ.धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से निर्देश मिल चुका है। अस्पतालों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इसकी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed