{"_id":"6452a75472f0de2c330b90db","slug":"home-guard-dies-after-being-hit-by-bike-deoria-news-c-7-1-151313-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चुनावी ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड की बाइक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चुनावी ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड की बाइक की चपेट में आने से मौत
Wed, 03 May 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड संतोष यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जीआईसी इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टी के साथ नगर पंचायत बैतालपुर में मतदान केंद्र रुच्चापार पर गए एक होमगार्ड की बुधवार को बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद जानकारी परिजनों को दी।
लार क्षेत्र के चकिया सुतावर गांव निवासी संतोष कुमार यादव 45 वर्ष पुत्र हीरा यादव की बैतालपुर नगर पंचायत के प्राथमिक पाठशाला रुच्चापार पर ड्यूटी थी। वह बाइक से बुधवार की शाम को चौराहे पर गए थे। इसी दौरान किसी बाइक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर जब उनके घर पहुंची तो परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। संतोष की मौत के बाद परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पत्नी मीनू यादव और बेटा आकाश यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। संतोष माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बेटे की मौत के बाद हीरा यादव अचेत होकर गिर जा रहे थे। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हुई हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।