फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Holi binds the society together

Deoria News: समाज को एकसूत्र में बांधता है होली

Mon, 02 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Holi binds the society together
फाग गीत प्रस्तुत करते कलाकार व विधायक - फोटो : स्ंवाद
देवरिया। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के पुरवां स्थित आवास पर सोमवार की देर शाम भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। रंग, अबीर-गुलाल और फूलों की खुशबू से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोलू राजा, शुभम मिश्रा तथा गायिका निलम सागर ने अपने होली गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। पारंपरिक फगुआ, होरी और रंग-बिरंगे गीतों पर उपस्थित लोग देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो समाज को एकसूत्र में बांधता है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकता में निहित है, जिसे ऐसे आयोजन और मजबूत करते हैं। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि होली का पर्व आपसी कटुता मिटाकर विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज की एकजुटता ही क्षेत्र की प्रगति का आधार बनेगी। नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं और जनप्रतिनिधियों व जनता के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अजय कुमार दूबे, प्रेम अग्रवाल, सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार दूबे, महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed