फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hockey: Deoria defeated Siwan by 4-1

हॉकी: देवरिया ने सिवान को हराया 4-1 से हराया

Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Deoria defeated Siwan by 4-1
हाॅकी की विजयी टीम।
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय मैत्री हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन और सिवान के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन 4-1 से विजेता रही। सिवान के तरफ से विजय ने एक गोल किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन की तरफ से अरिंदम ने दो गोल, दिव्य ने एक गोल, शोभित राज तिवारी ने एक गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई। मुख्य अतिथि एआईजी स्टांप अजय सिंह को अंशु शुक्ला ने बैज लगाकर स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रिंकू ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एआईजी स्टांप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और व्यक्तित्व का निर्माण होता है। विजेता और विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, गिरीश सिंह, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, विजय पाल, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed