फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   highvoltage wire broke

Deoria News: तैंतीस हजार वोल्ट का मेन तार दो बार टूटा, डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति आठ घंटे रही बाधित

Mon, 29 Jan 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
highvoltage wire broke
रामनगर गांव में सड़क पर गिरा ग्यारह हजार का तार
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

जर्जर तार होने से आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर से लार उपकेंद्र को जाने वाला तैंतीस हजार का मेन तार जर्जर हो गया है। आए दिन तार टूट जा रहे हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो जा रही है। शनिवार की रात उपकेंद्र के पीछे तार टूटने व रविवार की सुबह हरैयां के समीप जंपर फाॅल्ट होने से तकरीबन आठ घंटे तक 150 गांवों की आपूर्ति ठप रही। शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। शनिवार की शाम को आपूर्ति चालू थी। इसी बीच करीब सात बजे उपकेंद्र के पीछे तैंतीस हजार वोल्ट का मेन तार टूट गया।
जानकारी पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने देर रात फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति चालू करा दी। रविवार की सुबह आठ बजे के करीब सलेमपुर के हरैयां वार्ड के पास लार उपकेंद्र को आने वाले तार का जंपर फाॅल्ट हो गया। उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद उपकेंद्र से जुड़े रामनगर, मटियारा जगदीश, रावतपार रघेन, रावतपार अमेठिया, बरडीहा दलपत, बरडीहा परशुराम दोगारी राजमल, ठाकुर गौरी, पटनेजी, मठ अमौना, डुमरी हतवाँ, फ़रियावडीह, भागलपुर सहित 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।घरों में लगे उपकरण बंद रहे। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने चार घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाॅल्ट दुरुस्त किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

उधर, रामनगर गांव में अचानक ग्यारह हजार का तार टूट कर गिर गया। जिस दौरान तार गिरा उस समय आपूर्ति प्रवाहित थी। संयोग ठीक रहा कि कोई उस समय रास्ते से नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि तैंतीस हजार का मेन तार टूट गया था। उसे ठीक करा आपूर्ति बहाल करा दी गई है। रामनगर में तार टूटने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed