फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High tension wire fell in the middle of the road, there was chaos

Deoria News: बीच सड़क टूटकर गिरा हाइटेंशन तार, मची अफरा-तफरी

Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell in the middle of the road, there was chaos
लार नगर के मठवार्ड में टुटा लो हाइटेंशन तार
लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, लार के खीरी मुहल्ले में मंगलवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के खीरी मुहल्ले में मंगलवार देर रात अचानक लो हाइटेंशन तार बीच सड़क पर टूट कर गिर गया। जिस समय तार गिरा, उस दौरान करंट प्रवाहित हो रहा था। संयोग ठीक था की वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आनन-फानन मुहल्ले के लोगों ने दोनों तरफ पत्थर रखकर आवागमन रोक दिया। उधर, गिरे हुए तार की जानकारी देने के लिए उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन किया। आरोप है कि नंबर ऑफ बता रहा था।
नगर के मठ वार्ड के ट्रांसफार्मर से खीरी मुहल्ले के लोगों को लो हाइटेंशन तार के माध्यम से आपूर्ति दी जाती है। लोगों के मुताबिक तार जर्जर हो चुका है। मंगलवार देर रात तार अवनीश कुमार के घर के सामने बाजार से होकर गांधी मोड़ को जाने वाले मुख्य मार्ग पर तार टूट कर गिर गया। यह देख कुछ दूरी पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तार गिरने की सूचना लोगों ने उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर देने की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद कोई हादसा ना हो इसलिए लोगों ने सड़क के दोनों तरफ पत्थर रख दिया। ताकि रास्ते से गुजरने वाले राहगीर इसकी चपेट में ना आएं। वहीं तार टूटने से कई घरों की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। सुबह नित्यक्रिया के लिए पानी की दिक्कत हुई। उधर, बुधवार दोपहर बाद भी तार बीच सड़क में ही था। लोगों के प्रयास से आपूर्ति कटने पर उसे रस्सी के सहारे किनारे बांध दिया गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर इसे ठीक कराने की मांग की। नगर के अवनीश कुमार ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर टूटे तार को ठीक कराने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक खराबी को ठीक नहीं किया गया था। जेई राजकुमार से बात करने की कोशिश की गई पर बात नहीं हो पाई। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

....
फिर स्विच ऑफ मिला सीयूजी
जिस वक्त लो हाइटेंशन तार गिरा उस दौरान अफरा तफरी मच गई। कुछ दूर खड़े लोगों ने इसकी जानकारी उपकेन्द्र के सीयूजी पर देने की कोशिश की लेकिन वह स्विच ऑफ था। दोपहर बाद भी लोगों ने संपर्क करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed