{"_id":"680d29ee89e42af9ba0fd4a4","slug":"high-tension-wire-broke-and-fell-on-the-roof-causing-chaos-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-152380-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर छत पर गिरा, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर छत पर गिरा, मची अफरा-तफरी
Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
वार्ड के लोगों ने विरोध जताते हुए किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पिपरा मोहन-सुगही वार्ड होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार शनिवार की सुबह एक शख्स के मकान के छत पर टूटकर गिर गया। तार टूटने की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन आपूर्ति बाधित की गई। कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड के लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की, मगर लोगों मुख्य सड़क मार्ग से तार ले जाने की मांग पर अड़े रहे। इस वजह से करीब नौ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। नगर के औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन टीचर्स कॉलोनी सुगही से होकर सहलाबाद की ओर जाता है। चार साल पहले भी जर्जर तार टूटकर वार्ड के एक शख्स के छत पर गिर गया था। इस पर लोगों ने हंगामा किया था।
इसके बाद बिजली विभाग ने तार को मुख्य मार्ग से ले जाने का प्रस्ताव तैयार किया था, मगर अब तक उस पर काम नहीं हो पाया है। इसी बीच शनिवार को गुमटही गांव निवासी धीरेंद्र मिश्र के मकान छत पर सुबह करीब नौ बजे अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया और उससे आग की लपटें निकलने लगीं। छत पर कार्य कर रहे मजदूरभागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने फोन कर बिजली आपूर्ति को बाधित कराया। उसके बाद लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के बाद जेई उमेश चंद्र, एसआई नीरज यादव मय फोर्स पहुंचे। तार जुड़वाने के लिए काफी प्रयास किया, मोहल्ले के लोग नहीं माने। इसके चलते करीब नौ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि योगेश यादव, कमलाकर शुक्ला, सतेंद्र यादव, रमन मिश्र, छोटेलाल यादव, रमेश मिश्र, राजू पाल, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे। जेई उमेश चंद्र ने बताया कि अचानक तार टूटकर गिर गया था।