फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High speed car collided with wall in Deoria

Deoria: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 19 Feb 2023 07:27 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 07:27 PM IST
सार

पुलिस ने जेसीबी लगाकर बोलेरो को बाहर निकलवा कर कोतवाली लाई। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर बोलेरो दीवार में टकरा गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इसमें एक की गंभीर हालत बताई जा रही है।

विज्ञापन
High speed car collided with wall in Deoria
दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के रामपुर बुजुर्ग गांव के बाहर तेज रफ्तार कार दीवार में टकरा गई। घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से राहगीरों ने आनन फानन में कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला उसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव को जाने वाले सड़क पर रविवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार की एक बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बाउंड्री में जा टकरा गई। हादसे में सुरौली थाना क्षेत्र के बास पार बैदा गांव निवासी बोलेरो चालक सुनील यादव (35) वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो कार में सवार विकास यादव (20), आकाश यादव (18), रंगलाल यादव (20) और शिव शंकर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र सिंह ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया, जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. राजेश कुमार ने सुनील यादव को मृत घोषित कर बाकी चार घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। जहां आकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल विकास यादव के मुताबिक सभी लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बुजुर्ग गांव के अपने रिश्तेदार कमलेश यादव के घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेसीबी लगाकर बोलेरो को बाहर निकलवा कर कोतवाली लाई। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर बोलेरो दीवार में टकरा गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इसमें एक की गंभीर हालत बताई जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed