फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hiccups on the 22 km route, the road was not built even in seven years

Deoria News: 22 किमी मार्ग पर हिचकोले ही हिचकोले, सात साल में भी नहीं बनी सड़क

Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hiccups on the 22 km route, the road was not built even in seven years
बरहज में बदहाल बेलडॉड़-देवरिया मार्ग ​स्थित टेकुआं चौराहे पर लगा बारिश का पानी  संवाद
बरहज। जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाला करीब 22 किलोमीटर लंबा बेलडाड़-देवरिया मार्ग छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे सड़क पर हिचकोले ही हिचकोले हैं। दो माह पूर्व जनप्रतिनिधियों ने मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए शिलान्यास किया था, जिससे सड़क के दिन बहुरने की उम्मीद जगी थी, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन



रामजानकी मार्ग स्थित बेलडाड़ गांव से कठिनईया होते हुए जनपद मुख्यालय जाने के लिए सड़क से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। जबकि मार्ग से परसियां तिवारी, बारा दीक्षित, बरौली, टेकुआं सहित करीब 50 से अधिक गांव जुड़े हैं। जहां के लोगों को जनपद मुख्यालय जाने के लिए इसी सड़क का सहारा है। राजेश यादव, संजय यादव, रामकिशोर चौहान, धीरेंद्र तिवारी, राजकुमार आदि का कहना है कि कम समय में देवरिया जाने के लिए बनी सड़क के टूटने के कारण दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। यहां तक कि गाड़ियों के पहिए और एक्सल आदि जवाब दे जा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि बारिश होने पर सड़क पर जगह-जगह पानी लग जाता है। जिससे आवागमन और भी दूभर हो जाता है। आलम यह है कि देवरिया जाने के लिए 10-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। 31 मई को सांसद कमलेश पासवान और विधायक दीपक मिश्र शाका ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बेलडॉड़-देवरिया मार्ग का शिलान्यास किया था। लेकिन अभी तक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कार्य पूरा न कराए जाने से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन



बेलडाड़-देवरिया मार्ग पर मिट्टी का कार्य जितना संभव हो सका है, पूर्ण करा लिया गया है। अग्रिम दिशा-निर्देश मिलने पर कार्य संपन्न करा दिया जाएगा।
- रामअवध, एक्सईएन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed