फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hetimpur Nagar Panchayat will be illuminated with street lights

Deoria News: स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा हेतिमपुर नगर पंचायत

Sun, 04 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hetimpur Nagar Panchayat will be illuminated with street lights
हेतिमपुर नगर के आठ वार्डो में लग रही स्ट्रीट लाइटें, मोहल्ले हो रहे जगमग स्रोत : नगर प्रशासन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के 14 में से 8 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही धन भी जारी हो गया है। शेष छह वार्डों के लिए नगर प्रशासन की तरफ से शासन को अलग से प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इन वार्डों में भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लोगों ने इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

हेतिमपुर आदर्श नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं। इसमें से 8 वार्डों में मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के साथ ही 80 लाख रुपये जारी हो गया है। धन मिलने के बाद अब इन वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का कार्य जोरों पर शुरू हो चुका है। दो वार्डों में यह कार्य पूरा भी हो गया है। यह वार्ड शाम ढलते ही प्रकाश से सराबोर होकर शहर जैसी खुशी की अनुभूति कर रहे हैं। शेष छह वार्डों में भी स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने शासन को अलग से प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद इन वार्डों में भी लाइटें लगाए जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। नगर पंचायत के विनोद जायसवाल, अजय मोदनवाल, मैना सिंह, रुदल सिंह, सागर सिंह, तामेश्वर मणि आदि लोगों ने हो रहे इस कार्य पर खुशी जताई। कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद अब वह बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं, जिसके वह हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed