फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   heavy vehicles not allowed on pidara bridge not

Deoria News: दो वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुआ बड़ी गाड़ियाें का आवागमन

Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
heavy vehicles not allowed on pidara bridge not
दो आबा के 52 गांवों को जोड़ने वाला पिड़रा के पक्के पुल से दो साल से बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर
पिड़रा में पक्के पुल का अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन


अप्रोच धंसने से क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क, मालवाहकों पर रोक से महंगा हुआ माल भाड़ा
किसान नेता बंधु उपेंद्र ने की पीडब्ल्यूडी मंत्री से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

फोटो समाचार
रुद्रपुर। पिड़रा में गोर्रा नदी पर बने पक्के पुल से बस और मालवाहक ट्रकों का संचालन दो साल से ठप है। यहां अप्रोच कटने से सड़क धंस गई थी। एक साल पहले चार पहिया छोटी गाड़ियाें और स्कूल बसों का संचालन तो बहाल हो गया, लेकिन रोडवेज की बस और मालवाहक ट्रकों के संचालन पर अभी रोक है। बस और मालवाहक नहीं चलने से दोआबा के 52 गांवों के लोग परेशान हैं। वहीं, दो साल से लोक निर्माण विभाग पुल का अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र नाथ सिंह से मिलकर बड़ी गाड़ियों और मालवाहकों का आवागमन बहाल कराने की मांग की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद से पुल का अप्रोच बनाने में देरी करने और दो साल तक आवागमन बहाल न करने की लापरवाही करने वाले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की शिकायत की। कहा कि लापरवाह अधिकारियों के कारण जनता परेशान हो रही है। पिड़रा में सड़क और पुल चकाचक होने के बाद भी मालवाहक गाड़ियों का आवागमन बहाल नहीं हो रहा है। इससे दोआबा के लोगों को माल लाने के 70 किलोमीटर का चक्कर काटकर अधिक माल भाड़ा देना पड़ रहा है। पुल से बच्चों से भरी स्कूल बसें पास हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, बैरियर पर ड्यूटी करने वाले सिपाही रात में रकम लेकर बड़ी गाड़ियों को पास करा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री को मेल भेजकर शिकायत की गई है। 15 दिनों में आवागमन बहाल नहीं हुआ तो सीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिड़रा के व्यवसायी रमाशंकर सिंह, ताज मुहम्मद, सुमंत पासवान और रामकिशोर ने कहा कि मालवाहकों का संचालन नहीं होने से व्यवसाय चौपट हो रहा है। संचालन नहीं शुरू हुआ तो दोआबा के लोग पुल पर धरना देंगे।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके सिंह ने कहा कि अप्रोच पर कुछ काम हो रहा है। एक माह के अंदर बड़ी गाड़ियों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। वैसे छोटे मालवाहक पुल से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed