{"_id":"68aa0a3275b43a753e0ebb65","slug":"hearing-could-not-be-held-in-sdm-court-dispute-over-temple-land-continues-deoria-news-c-208-1-deo1010-161507-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसडीएम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, मंदिर की जमीन पर तकरार बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसडीएम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, मंदिर की जमीन पर तकरार बरकरार
Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चर्चित हनुमान मंदिर भूमि विवाद पर शनिवार को सुनवाई एसडीएम कोर्ट में होनी थी, मगर दोनों पक्ष की पेशी नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह में होगी। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि दोनों पक्ष अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यदि दस्तावेजों से विवाद का हल निकल जाता है तो दोबारा पैमाइश की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो प्रशासनिक स्तर पर पैमाइश कराई जाएगी।
शहर के हनुमान मंदिर की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। पहले भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई। दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान खोजने की कोशिश की गई। कई बार आपसी सहमति भी बनी, मगर बाद में विवाद फिर खड़ा हो गया। इससे क्षेत्र का माहौल बार-बार तनावपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
प्रति दो घंटे में एक सेमी श्रुति शर्मा ने बताया कि प्रशासन मामले की गहराई से समीक्षा कर रहा है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष होकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों का परीक्षण करेगा। इस भूमि विवाद के कारण आसपास के लोगों को भी शानी का सामना करना पड़ता है।
चूंकि मंदिर धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए विवाद बढ़ने पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है और स्थिति संवेदनशील हो जाती है। स्थानीय लोग, व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि लगातार विवाद के चलते माहौल तनावपूर्ण बना रहता है। लोग चाहते हैं कि का जल्द समाधान हो जाए।