{"_id":"64c4186c742c6565f6019dd4","slug":"health-of-a-dozen-people-deteriorated-due-to-eating-laddoos-uproar-at-the-shop-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-2584-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लड्डू खाने से एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, दुकान पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लड्डू खाने से एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत, दुकान पर हंगामा
Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। मोतीचूर के लड्डू खाने से एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बृहस्पतिवार की देर रात बिगड़ गई। पहले तो लोगों को लगा कि मौसम के बदलाव के कारण तबीयत खराब हुई है। लेकिन, जब ज्यादातर लोग एक ही अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो पता चला कि सभी ने एक दुकान के ही लड्डू खाए थे। तबीयत में सुधार होने के बाद आक्रोशित लोग मिठाई की दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया। लोगों के तेवर देख दुकानदार ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कही। इसके बाद लोग वापस लौट गए।
नगर के हरैया वार्ड में डॉ. खालिद का हॉस्पिटल है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने कर्मचारी अभिषेक यादव से लड्डू लाने को कहा। उन्होंने बताया कि अभिषेक ओवरब्रिज के नीचे गांधी चौक स्थित मिठाई की एक दुकान से मोतीचूर के लड्डू ले आए। जिसे उन्होंने अपने मेहमानों को खिलाया। जब मेहमान अमित, ओमप्रकाश, सदब, अरशद, जियाउद्दीन, शाहिद व अर्पिता अपने घर पहुंचे तो सब के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त शुरू हो गया। मौसम बदलने के कारण तबीयत खराब होने की बात समझ लोगों ने डॉक्टर से उपचार कराया। इलाज के साथ जब लोगों ने एक दूसरे से हालचाल लिया तो पता चला कि सभी की तबीयत खराब है। इसके बाद आक्रोशित लोग शुक्रवार की दोपहर गांधी चौक के पास स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया। लोगों का तेवर देख दुकानदार ने अपनी गलती मानी और लोगों से क्षमा-याचना करने लगा। इसके बाद लोग चेतावनी देकर लौट आए। फूड इंस्पेक्टर विनय सहाय ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।